वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से बाहर निकले तेंदुए ने फैलाई द’हशत, पुराना गांव में एंट्री से ह’ड़कंप

बेतिया :बिहार के पश्चिम चंपारण में एक बार फिर तेंदुए का खौफ सामने आया है। दरअसल, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर अकसर जंगली जानवर के रिहायशी इलाकों में पहुंचने की खबरें सामने आती रहती हैं। एक बार फिर VTR से भटक कर एक तेंदुआ ठाकरा प्रखंड के हरपुर पंचायत स्थित पुराना गांव में घुस गया। गांव के पास तेंदुए को देखकर लोगों में खौफ है। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश तेज कर दी है।

bihar Leopardतेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

किसी भी तरह की कोई अनहोनी नहीं हो इसके लिए वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कवायद में जुटी हुई है। उसकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए स्पेशल निगरानी दल का गठन किया गया है। लगातार मॉनिटरिंग हो रही, साथ ही जांच टीम तेंदुए की ट्रैकिंग भी कर रही। तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत है। उनका कहना है कि वो अब खेतों की ओर नहीं जा पा रहे।

VTR से 100 किमी. दूर कैसे पहुंचा तेंदुआ?

जिस गांव में ये तेंदुआ दिखा है वो वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से करीब सौ किलोमीटर दूर है। ऐसे में सवाल यही है कि आखिर तेंदुआ इतनी दूर तक आया कैसे? वन विभाग की टीम लगातार इस तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटा है। इस मामले में बगहा रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि VTR का खुला क्षेत्र होने की वजह से तेंदुआ या अन्य जानवर खाने की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं। फिलहाल कर्मियों की तैनाती की गई है जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading