बेगूसराय में साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ तंत्र ने न सिर्फ बेरहमी से पिटाई की, बल्कि इस दौरान उससे थूक भी चटवाया गया। भीड़ ने उसके गुप्तांग में एसिड डालने का प्रयास किया। इसके अलावा भीड़ ने काफी देर तक युवक को उठक-बैठक भी करवाया। मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला की है। बताया जाता है कि गाछी टोला निवासी बिरजू पासवान का साइकिल चोरी हो गया था।
स्थानीय लोगों ने गाछी टोला के अभिषेक कुमार को पकड़ लिया और उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए कमरे में बंद कर दी। इस दौरान युवक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन उसके बावजूद भीड़ में शामिल लोगों ने उसकी एक न सुनी और अंत में उसका पैंट खोलकर उसमें एसिड डालने की धमकी देते रहे। जब चोर ने साइकिल देने की बात कही, तब जाकर लोग शांत हुए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा हो रहा है कि शहर में किस कदर भीड़ तंत्र ने एक युवक की इतनी बेदर्दी से पिटाई की, लेकिन पुलिस को अभी तक इसके बारे में पता नहीं है।








