मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, बेला में इंटर स्कूल/कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
12 से 22 दिसंबर तक ग्यारह दिवसीय चलने वाले इस प्रतियोगिता में स्कूल व कॉलेज मे से चुने गए विभिन्न ग्रुपों में तीन-तीन प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। वहीं चित्रांगन की प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
इन बच्चों में से चुने गए विभिन्न ग्रुपों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को 12 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आगंतुक अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में लीलामयानंद, विजय, सुधीर चंद्र वर्मा, केशव, देवेंद्र बाबू, अमन कुमार, रौनक कुमार, राम मोहन, जय नारायण, देवेंद्र पांडेय ने सहयोग किया।







