मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़क व नाला निर्माण कार्य के लिए हरिसभा चौक से नगर थाना तक मोतीझील सड़क से 15 से 30 दिसंबर तक परिचालन पूरी तरह से ठप रहेगा।
स्मार्ट सिटी कंपनी ने नगर आयुक्त नवीन कुमार को पत्र लिखकर 15 से 30 दिसंबर तक मार्ग को बंद कराने का अनुरोध किया है।
कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि कल्याणी चौक से नगर थाना चौक तक नाला का निर्माण किया जाना है। इस दौरान वाहनों व पैदल यात्रियों के लिए रास्ता बंद रहेगा।
इस मार्ग से जाने वालों को धर्मशाला चौक से इस्लामपुर रोड, नगर थाना चौक से तिलक मैदान रोड होकर जाना पड़ेगा। इससे पहले भी निर्माण एजेंसी कई बार मोतीझील-कल्याणी के बीच ट्रैफिक ब्लॉक ले चुकी है। लेकिन, जो अवधि तय की गयी थी, उस अवधि में एजेंसी काम नहीं कर पायी है। इससे नाला निर्माण का काम अभी काफी अधूरा है।








