आरा। ना’बालिग लड़की के साथ दु’ष्कर्म के चर्चित मामले में बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक अरुण यादव को कोर्ट से बड़ी रा’हत मिली है। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने मंगलवार को साक्ष्य के अभाव में संदेह के आधार पर पूर्व राजद विधायक यादव को ब’री कर दिया है। दु’ष्कर्म के मामले में नाम आने के बाद राजद ने अपनी पत्नी किरण देवी को इस सीट से टिकट दिलाया था। किरण देवी ही फिलहाल इस सीट से विधायक हैं।








