तेजस्वी यादव के करीबी RJD नेता को अ’पराधियों ने दी जान से मा’रने की ध’मकी, कहा-कल का सूरज नहीं देखोगे

गोपालगंज. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के गृह जिला गोपालगंज में राजद नेता असुरक्षित महसूस करने लगे हैं. अपराधियों ने एक बार फिर राजद नेता को जान से मारने की धमकी दी है. राजद के जिला उपाध्यक्ष सुनील बारी को अज्ञात अपराधियों ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद दहशत में आए राजद नेता ने मांझा थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है. मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. धमकी देने वाले अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है.

अपराधियों ने एक बार फिर तेजस्वी यादव के करीबी राजद नेता सुनील बारी को जान से मारने की धमकी दी है.

पीड़ित राजद नेता सुनील बारी ने बताया कि कॉल करनेवाले अपराधी ने गाली-गलौच करते हुए राजनीति के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर जान से मारने की धमकी दी. कॉल करनेवाले ने कहा कि दियरा में दिखते ही जान से मार देंगे और कल का सूरज भी नहीं देख पाओगे. धमकी उस समय दी गई जब राजद नेता एक शादी समारोह में बुधवार की रात गए थे. धमकी की सूचना मिलने पर पुलिस ने राजद नेता को स्कॉट कराते हुए घर तक सुरक्षित पहुंचा दिया. गुरुवार को मामले में थाने में शिकायत करने की बात कही गई.

मई में हो चुकी है राजद नेता की हत्या 

बीते 12 मई को अपराधियों ने मीरगंज में राजद नेता और सारण प्रमंडल के छात्र इकाई के अध्यक्ष डॉ राम इकबाल यादव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. राजनीति साजिश के तहत वार्ड5 हुई. हालांकि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

दिलीप सिंह पर हुआ था हमला

28 अक्टूबर को राजद के एमएलसी प्रत्याशी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी दिलीप सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था. बरौली में हुए हमले में ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड जख्मी हुए थे. इस घटना के बाद सरकारी सुरक्षा गार्ड को वापस ले लिया गया. राजद नेता ने दिलीप सिंह ने भी सुरक्षा की मांग जिला प्रशासन से की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.