‘बिहार पूरी तरह जं’गलराज में तब्दील हो चुका है’, मुजफ्फरपुर में पुजारी की ह’त्या पर शलभ मणि त्रिपाठी

मुजफ्फरपुर: देवभूमि देवरिया के एमएलए डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने बिहार में ब्राह्मणों पर बढ़ते अपराध को चिंता जताई है। शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर कहा कि अरविंद झा मुजफ्फरपुर( बिहार ) में 30 साल से पुजारी थे। बेरहमी से उनका कत्ल कर दिया गया। शरीर से आंतें तक निकाल ली गई। लाश तालाब से बरामद हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार पूरी तरह जंगलराज में तब्दील हो चुका है। इधर, मुजफ्फरपुर के मनियारी में हुई पुजारी हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Shalabhबता दें कि मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी गांव में बदमाशों ने मंदिर के पुजारी 50 वर्षीय पुजारी की हत्या कर दी थी। पुजारी का शव स्कूल के पीछे स्थित पोखर से बरामद किया गया था। शव की स्थिति दयनीय थी, पुजारी के हाथ पैर बंधे थे। जबकि, शव के साथ पत्थर भी बांधे गए थे। ताकि शव पानी के बाहर नहीं आ सके। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी मनियारी थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने किसी तरह शव को पानी से बाहर निकाला और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच के नाम पर शांत बैठ गई । मृतक की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के बथना परैया निवासी अरविंद कुमार झा उर्फ मुनटुन झा के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम से ही मंदिर मे स्थित उनके कमरे का दरवाजा खुला था। लोगों ने आशंका जताया कि हत्या कर उनकी लाश को बांधकर पोखर मे फेंका गया है।
मंदिर मे 30 वर्षों से कर रहे थे पूजा
पुजारी के शव मिलने के बाद पुलिस जांच करने के लिए गांव स्थित राम मंदिर पहुंची। वहां उनके कमरे की जांच की गई। जांच में पता चला कि उनके कमरे में बिस्तर का चादर फर्श पर गिरा था। एक चप्पल और धोती भी गिरा था। दरवाजा खुला था। गांव की महिला ने बताया कि वे सुबह में फूल तोड़ने आई थी। फूल तोड़ने के बाद वे मंदिर साफ करने जा रही थी। लेकिन, पुजारी का कमरा खुला था। सामान बिखरा पड़ा था।
उन्हें लगा कि पुजारी दरवाजा खोलकर ही गांव चले गए होंगे। लेकिन, काफी देर बाद भी वे नहीं लौटे। बाद में पता चला की स्कूल के पीछे पोखर से एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर लोग पहुंचे तो लाश पुजारी की मिली। इधर, मनियारी थानेदार ने बताया कि जांच की जा रही है। हत्या समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.