पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ स्थित एक कोचिंग के बाहर से शनिवार की शाम डेढ़ दर्जन ब’दमाशों ने छात्र रवि कुमार (18) का अ’पहरण कर लिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एसके साही ने टीम ग’ठित की और दो घंटे के भीतर अपहृत छात्र की रिहाई के साथ दो अ’पहरण कर्ताओं को गि’रफ्तार कर लिया।
आ’रोपितों की पहचान भास्कर रंजन और ऋषभ राज के रूप में हुई है। थानेदार ने बताया कि आपसी रंजिश में घ’टना को अंजाम दिया गया था। अ’पहरण में शामिल अन्य ब’दमाशों की पहचान कर ली गई है। उनकी गि’रफ्तारी के लिए छा’पेमारी चल रही है।
दीघा थानांतर्गत मिथिला कालोनी निवासी रवि कुमार कुर्जी स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करता है। वह बारहवीं कक्षा का छात्र है। रवि का दोस्त राहुल राज शाम करीब पौने छह बजे पाटलिपुत्र थाने पहुंचा और अ’पहरण की जानकारी दी। बताया कि रवि के मोबाइल से भास्कर ने काल कर उसे मंदिरी इलाके में नाले के पास बुलाया है।
उससे कहा गया है कि यदि वह आधे घंटे में नहीं पहुंचा तो रवि की ह’त्या कर श’व को नाले में फेंक दिया जाएगा। हालांकि, रिहाई के एवज में कोई रकम की मांग नहीं की गई है।
इसके बाद थानाध्यक्ष ने रवि के मो’बाइल की लोकेशन ली और उसके आधार पर छा’पेमारी शुरू कर दी। मंदिरी में एक जांच घर के पास से भास्कर और ऋषभ को द’बोच लिया गया। उन्होंने बाइक पर बीच में रवि को बिठा रखा था। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने लेकर आई।





