भू-माफियों के चंगुल से मुक्त होगी खास महल की भूमि, पूर्णिया शहरी क्षेत्र में होगा डिजिटल सर्वे

पूर्णिया. पूर्णिया में खासमहल की भूमि का डिजिटल सर्वे होगा. इसकी तैयारी पूर्णिया जिला प्रशासन ने कर ली है. अपर समाहर्ता केडी पौज्जवल द्वारा उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया गया कि आयुक्त गोरखनाथ के आदेश पर पूर्णिया शहरी क्षेत्र अंतर्गत खासमहाल की जमीन का डिजिटल सर्वे जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत की निगरानी में होगा. इसके लिए वरीय पदाधिकारी की टीम गठित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन का कार्य जिला प्रशासन द्वारा तीव्र गति से किया जा रहा है.

Purnia

खास महल की भूमि का कुल रकबा 813. 35 एकड़ है
अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि वर्ष 1912-13 में खास महल का सर्वेक्षण खतियान के अनुसार खास महल कि भूमि का कुल रकबा 813. 35 एकड़ है. जिस पर सरकारी कार्यालय,सड़क,नाला, जिला परिषद भवन, डाकबंगला, लीज पर दी गई भूमि, अतिक्रमण आदि का रकबा की जानकारी है. लीज पर दी गई खास महल की भूमि 374.02 एकड़ (क्षेत्रफल )लीज धारियों की संख्या 57 तथा लीज का उद्देश आवासीय एनेक्सर 01 और समय सीमा सहित लीज 41.70 एकड़ और लीज धारियों की संख्या 192 आवासीय (एनेक्सर 02) है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.