पूर्वी चंपारण: मोतिहारी के मधुबन थाना के तालिमपुर गांव में देर शाम दो दोस्तों के विवाद में एक सात वर्षीय मासूम को गोली लगी हैं. गोली लगने से जख्मी बालक को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां गंभीर हालत में मासूम को मुजफ्फरपुर अस्पताल भेजा गया. मासूम को गोली कमर में लगी है. बताया जाता है कि पीपरकोठी थाना का मोस्ट वांटेड दीपक पांडेय ने रुपये के विवाद में अपने दोस्त भोला सिंह पर गोली चलाई वह गोली भोला सिंह को नहीं लगी. लेकिन सड़क से गुजर रहे 7 वर्षीय मासूम किशन कुमार को गोली जा लगी.
यह भी बताया जाता है कि दीपक पांडेय और भोला सिंह एक साथ नाश्ता कर रहे थे उसी दौरान दोनों के बीच आपस में रुपये को लेकर विवाद छिड़ गया, बात इतनी आगे बढ़ गई कि दीपक ने भोला पर फायरिंग कर दी. उसी दौरान वह गोली बकरी चराकर बहन के साथ लौट रहे किशन को जा लगी. घटना के बाद पकड़ीदयाल के डीएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है. गांव में हल्ला होने और मासूम को गोली लगने पर दोनों फरार हो गए है. जिनकी पुलिस तलास कर रही है. वहीं जख्मी बालक को मुजफ्फरपुर भेजा गया है।






