पटना : छपरा में ज’हरीली शराब से 80 लोगों की मौ’त के बाद बिहार में सि’यासत तेज हो गयी है। विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार नीतीश सरकार पर ह’मलावर है। विधानसभा से लेकर संसद तक नीतीश सरकार को घे’रने का काम बीजेपी व विपक्षी पार्टियां कर रही है।
आज दूसरे दिन भी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम छपरा में हैं। एनएचआरसी के बिहार दौरे पर मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मा’नवाधिकार आयोग की टीम का बिहार दौरा समझ से परे हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दौरे पर मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जहरीली शराब पीकर यदि किसी की मौ’त होती है तो यह मानवाधिकार का उ’ल्लंघन नहीं है।
ऐसे में मानवाधिकार आयोग की टीम का बिहार दौरा समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में सैकड़ों लोग ज’हरीली शराब पीकर म’रे हैं लेकिन आज तक मा’नवाधिकार आयोग की टीम जांच के लिए वहां नहीं पहुंची।
मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शराब से मौत के बाद मुआवजे का एक्ट में कोई प्रावधान नहीं है। शराब पीकर लोगों ने गलती है। शराब पीकर लोगों ने कानून का उल्लंघन किया है। यह ह्यूमन राइट वायलेशन का प्रश्न नहीं है। एनएचआरसी अपने दौरे पर आई है जांच करना है। शराब से मौत मामले की जांच कर सकती है।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जबतक हमलोग बीजेपी के साथ थे तब तक सभी चीजे सही थी लेकिन जब महागठबंधन में आ गये हैं तो सारी कमियां नजर आ रही है। बीजेपी सहित अन्य पार्टियों ने शराबबंदी कानून को सदन में पास किया उस समय सब ठीक लग रहा था अब यह कानून गलत नजर आ रहा है।



