गंगासागर मेले में खो गया था भागलपुर का शख्स… चली गई याददाश्त, 14 साल बाद कैसे परिवार से मिला?

भागलपुर: बिहार के भागलपुर का एक शख्स 14 साल पहले अपने परिवार से बिछड़ गया था। गंगासागर मेले में वो गया था और वहीं परिवार से बिछड़ गया। अब नया साल आने से ठीक पहले उसे बड़ी खुशी मिली है, करीब 14 साल बाद ही वह अपने परिवार से फिर मिल गया। जनवरी में गंगासागर मेला शुरू होने वाला है, इससे करीब एक पखवाड़े पहले मुकेश यादव नाम का ये शख्स अपने परिवार से फिर मिल गया। भागलपुर में रहने वाले परिजनों ने बताया कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि मुकेश उन्हें मिलेंगे। हालांकि, मुकेश अपने भाई से मिल चुके हैं।

bihar man got family after 14 years, गंगासागर मेले में खो गया था भागलपुर का  शख्स... चली गई याददाश्त, 14 साल बाद कैसे परिवार से मिला? - bihar man who  lost gangasagarतीर्थयात्रियों संग गंगासागर मेले में गया था शख्स

मुकेश यादव, भागलपुर में अपने गांव ब्रह्मपुर से तीर्थयात्रियों संग गंगासागर आए थे। जब वे गंगासागर में पवित्र स्नान के बाद लौट रहे थे, तभी अचानक देखा कि उनके ग्रुप की एक महिला गायब थी। उसने अन्य सदस्यों को कचुबेरिया में प्रतीक्षा करने के लिए कहा और उसकी तलाश करने चला गया। वह उसे ढूंढ नहीं पाया लेकिन जब तक वह वापस आया, उसके साथी तीर्थयात्री उस स्थान से जा चुके थे।

ग्रुप की एक महिला खो गई तो उसे खोजने में बिछड़ गया मुकेश

मुकेश यादव ने इसके बाद अपने परिवार के सदस्यों को फोन किया। साथ ही तय किया कि वो उस गुम हुई महिला की तलाश में कुछ दिन और वहीं रुकेगा। मुकेश के भाई युगेश ने बताया कि इसके बाद करीब एक हफ्ते तक वो मोबाइल से परिवार के संपर्क में रहा। इसके बाद भाई का फोन बंद हो गया। युगेश के मुताबिक, इस दौरान वो पिछले कई वर्षों से लगातार गंगासागर में अपने भाई मुकेश तलाश में जुटे रहे। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।

ऐसे 14 साल बाद परिवार से मिला युवक

इसी बीच कोलकाता से पशु प्रेमियों का एक जत्था कुछ महीने पहले बक्खाली गया था। इसी में एक शख्स को मुकेश बारे में पता चला जिसे कुछ साल पहले ही बचाया गया था और एक घर में रुका हुआ था। मुकेश की यादाश्त चली गई थी। इस युवक ने पश्चिम बंगाल में हैम रेडियो की टीम से संपर्क किया और मुकेश यादव के भागलपुर में उनके घर का पता लगाया।

परिजन बोले- छोड़ चुके थे मुकेश के मिलने की उम्मीद

पश्चिम बंगाल रेडियो क्लब के संस्थापक अंबरीश नाग विश्वास ने कहा कि भागलपुर में हमारी टीम ने उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करके उसके घर की तलाश शुरू की। आखिरकार मुकेश के भाई युगेश संपर्क हुआ और वो 14 साल पहले गायब युवक को उनके परिवार से मिलाया। हालांकि, परिजनों ने कहा कि उन्हों मुकेश के मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading