मुजफ्फरपुर : बेला इलाके में एक किशोरी को प्रेम जाल में फं’साकर शादी का झां’सा देकर छह महीने से शा’रीरिक सं’बंध बनाने का मामला सामने आया है। किशोरी अब ग’र्भवती हो गई है।
इसके बाद भी शनिवार की शाम आ’रोपित फिर किशोरी के घर पहुंच गया और ज’बरन संबंध बनाने लगा। वि’रोध करने पर कि’शोरी के चि’ल्लाने की आ’वाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची तो आ’रोपित ने उनके साथ मा’रपीट की। शो’रगुल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी।
गु’स्साए लोगों ने आ’रोपित की ज’मकर धु’नाई कर दी। सूचना मिलने के बाद बेला थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आ’रोपित को गि’रफ्तार किया। मामले में महिला थाने में कि’शोरी के बयान पर प्रा’थमिकी कराई गई है।
महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपित किशोरी का मुंहबोला मामा है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने की कवायद की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। छानबीन में पता चला कि आरोपित मूल रूप से कुढ़नी के तुर्की इलाके का है। वर्तमान में वह बेला इलाके में ही रहता है।
वह किशोरी की मां के दूर के रिश्ते में भाई लगता है। कभी कभी वह घर आता था। इसी दौरान किशोरी को अकेले पाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।
किशोरी ने बताया कि दो माह पूर्व वह उससे जबरन संबंध बनाया। धमकी देकर मुंह बंद रखने के लिए कहा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
इसके बाद स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां जांच में पता चला कि वह तीन महीने से अधिक समय से गर्भवती है। इसके बाद स्वजन को पूरी घटना की जानकारी हुई।
स्वजन यह जानने के बाद हैरान हो गए। लोक लज्जा के कारण पीड़ित स्वजन किसी को कुछ नहीं बताए। बावजूद आरोपित अपनी करतूत से बाज नहीं आया और फिर वहीं हरकत करने पहुंच गया।

