मुजफ्फरपुर सहित सूबे के सभी सदर अस्पतालों में हेपेटाइटिस सी की जांच की जाएगी। इसका निर्देश राज्य स्वास्थ्य समिति ने सीएस को दिया है। अब तक सदर अस्पतालों में हेपेटाइटिस कंट्रोल के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने सीएस को लिखे पत्र में कहा है कि हेपेटाइटिस सी की जांच गर्भवती महिलाओं के साथ आम लोगों की भी की जाएगी।
सदर अस्पताल को जांच किट खरीदने के लिए तीन लाख 20 हजार रुपये दिए गए हैं। एसकेएमसीएच के एआरटी सेंटर पर भी हेपेटाइटिस सी की जांच किट खरीद के लिए 65 हजार की राशि भेजी गई है।








