30 दिसंबर को तेजस्वी-पीएम मोदी की मुलाकात, बार-बार बैठकों से ‘दूर’ क्यों हो रहे सीएम नीतीश?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 15 दिनों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से कतराते रहे हैं। इस बात की एक बार फिर पुष्टि हुई है। दरअसल नमामि गंगे योजना के तहत 30 दिसंबर को कोलकाता में एक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करने वाले हैं। बिहार की तरफ से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार को न्योता भेजा गया है। लेकिन नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। नीतीश कुमार ने कोलकाता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में नहीं जाने का फैसला किया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि इस कार्यक्रम में वह अपने डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव को भेजेंगे।

क्या तेजस्वी को अपनी विरासत सौंपने की तैयारी में हैं नीतीश? नालंदा में दिए  बयान के क्या हैं मायने - bihar chief minister nitish kumar bihar tejashwi  yadav future politics ...नमामि गंगे योजना के कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, बिहार के नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ और अन्य सहित सभी उत्तर और पूर्वी भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है। सूत्रों ने बताया कि ममता इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं, लेकिन नीतीश कुमार इसमें शामिल नहीं होंगे।
ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे नीतीश

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हाल ही में कोलकाता में अमित शाह की अध्यक्षता में हुई ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में नीतीश कुमार ने हिस्सा नहीं लिया। उस मौके पर भी उन्होंने तेजस्वी यादव और राज्य के वित्तमंत्री विजय कुमार चौधरी को भेजा था।

नीतीश के कार्यक्रम में न जाने को लेकर JDU ने दी सफाई
नीतीश कुमार के पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर जेडीयू ने सफाई दी है। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उनके पास यहां कई काम हैं। इसलिए वह नमामि गंगे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता नहीं जा रहे हैं।

नीतीश कुमार जननेता, वो ऐसा क्यों करेंगे: JDU

यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का सामना करने से बच रहे हैं? इस पर अभिषेक झा ने कहा कि वह ऐसा क्यों करेंगे। नीतीश कुमार जननेता हैं। उन्हें जनता का भारी समर्थन प्राप्त है। ऐसे में किसी का सामना करने से वो बच रहे हैं, ये कहना गलत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading