डीएम व एसएसपी ने की जां’च, वन विभाग की टीम ने सी’ल की फै’क्ट्री

मुजफ्फरपुर : मोतीपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में अ’वैध रूप से चल रही प्लाइवुड फैक्ट्री व आरा मिल की सोमवार को डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी जयंतकांत ने की। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी मुख्य सचिव के निर्देश पर जांच करने पहुंचे थे। सेंदुआरी गांव में अधिकारियों ने फै’क्ट्री का सत्यापन किया।

उनके साथ डीएफओ व वन विभाग की टीम भी थी। पदाधिकारियों ने मोतीपुर के पनसलवा में चल रहे शिवचंद्र राय और इंदल राय की फै’क्ट्री का भौतिक सत्यापन किया।

यहां मजदूरों की सु’रक्षा के कोई उपाय नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन को कई निर्देश दिए। हालांकि भौ’तिक सत्यापन के दौरान फै’क्ट्री बंद पायी गई। संचालकों ने कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों फै’क्ट्रियों को सील कर दिया।

बताया गया कि रसूलपुर निवासी राम इकबाल राय ने प्लाइवुड फैक्ट्री से फैल रहे प्र’दूषण को ले उच्च न्यायालय में के’स किया था। मामले की सु’नवाई नौ जनवरी को होनी है। विदित हो कि पिछले दिनों वन विभाग ने दर्जनों फै’क्ट्री सील की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading