मौसम अपडेट: सीवान में सबसे ज्यादा सता रही सर्दी, बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी….

पटना : बिहार में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है कि दिसंबर के अंत तक शीतलहर की संभावना नहीं है। हालांकि, विभाग ने ये भी दावा किया कि इस सप्ताह के अंत में न्यूनतम तापमान में दो से लेकर चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी किये गये पूर्वानुमान के मुताबिक दिसंबर के बचे हुए दिन और जनवरी के पहले सप्ताह में तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को सूबे का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस से 15.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सिवान जिले का जीरादेई 9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। दूसरी ओर, पटना का न्यूनतम तापमान दिन के सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

bihar me kadake ki thand se gira para janiye patna samet pramukh saharo ka  hal : राजधानी पटना समेत बिहार में कड़ाके ठंड तापमान में गिरावट से बढ़ी  कंपकंपीअगले सप्ताह घना कोहरा नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में जनवरी के पहले सप्ताह तक घना कोहरा नहीं होगा। हालांकि, उत्तर बिहार के इलाकों मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और समस्तीपुर के अलावा मधुबनी में हल्का और मध्यम कोहरा छाया रहेगा। राजधानी पटना में सुबह चार बजे से 7 बजे के बीच हल्का कोहरा और धुंध की स्थिति बनी रहेगी। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। बिहार में अभी स्थिति शीतलहर के प्रकोप वाली नहीं बनी है। मौसम विभाग 10 डिग्री से नीचे के न्यूनतम तापमान और सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान को शीतलहर मानता है। विभाग के मुताबिक बूंदा-बांदी और बारिश की हल्की संभावना भी नहीं है। क्योंकि आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सीधे राज्य में आने की संभावना नहीं है।

पश्चिम चंपारण और सिवान सबसे ठंडा

बिहार के अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। मंगलवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बाकी शहरो में, गया का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 14.3, पूर्णिया में 12.5, पश्चिमी चंपारण में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर में 14.7 और सुपौल में 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। पूर्वी चंपारण में 10.5 डिग्री सेल्सियस और शेखपुरा में 14.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान की बात करें तो सारण, किशनगंज और जमुई में औसत अधिकतम तापमान ज्यादा रहा।

लोगों को सावधान रहना जरूरी

पटना में चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों से सावधान रहने की अपील की है। नवजात बच्चों को हमेशा गर्म कपड़े पहनाने की बात कही है। चिकित्सकों ने शुगर और बीजेपी के मरीजों को समय पर दवा लेने की सलाह दी है। खासकर, सुबह-सुबह योगा करने से बचने की सलाह दी है। स्वस्थ्य लोग योगा कर सकते हैं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों से ठंड के दौरान गर्म कपड़े का प्रयोग करने की बात कही है। शाम होते ही गर्म कपड़े पहन लें। बच्चों में कोल्ड और कफ की शिकायत हो रही है। गुनगुने पानी का सेवन करें। ठंडे पानी से सुबह में नहाने से बचें। शुगर और बीपी के मरीजों को तत्काल सुबह में नहीं उठना चाहिए। उन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए और चिकित्सकों की सलाह पर दवा लेते रहनी चाहिए। बच्चों को ठंड के मौसम में मिलने वाले फल खिलाने चाहिए। घर में हमेशा ठंड के दौरान पीने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें। चिकित्सकों ने बेवजह बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। प्रदूषण इस समय बढ़ा हुआ है, मास्क का प्रयोग भी जरूरी है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading