डरो हमसे… i amआ’तंकवादी, संजू बाबा और सनी बाबा का है राज….

गया: बिहार के गया में फिल्मी स्टाइल में अपराधियों का झुंड रात के समय में हथियार के साथ सरेआम घूम रहा है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि गया शहर का ही बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में हथियार से लैस अपराधियों का झुंड रास्ते में मिलने वाले लोगों के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि एनबीटी नहीं करता है। वायरल वीडियो सोमवार देर रात का बताया जा रहा है।

Bihar News: डरो हमसे... i amआतंकवादी, संजू बाबा और सनी बाबा का है राज; गया में गुंडागर्दी का वीडियो वायरल - bihar gaya criminals gang video goes viral on social media -बताया जा रहा है कि यह वीडियो अपराधियों ने खुद बनाया और अपराधियों के गिरोह में से ही किसी सदस्य ने इसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अपराधी दुस्साहस दिखाते हुए सरेआम हथियार लहरा रहे हैं और पैदल ही घूम रहे हैं। वायरल वीडियो में संजू बाबा और सनी बाबा का राज बता रहे हैं। और खुद को इलाके का गुंडा बता रहे हैं। वहीं रास्ते में मिलने वाले कुछ लोगों के साथ मारपीट भी करते दिख रहे हैं।

करीब आधा दर्जन की संख्या में दिख रहा अपराधियों का गिरोह हथियार लहराते हुए किस मकसद से घूम रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस तरह के मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कुछ अपराधी आपस में बातचीत भी कर रहे हैं, जिसमें कई तरह की बातें हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना बीती रात को सामने आई थी, लेकिन अपराधियों का कोई वीडियो वायरल हुआ है, यह उनके संज्ञान में नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading