बिहार प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के कार्यकारिणी का गठन, आयुर्वेद चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान करने पर जोर

पटना : बिहार प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन की बैठक पटना में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार, महासचिव डॉ.सुभाष वर्मा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर धनंजय शर्मा ने की। जिसमें बिहार प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें डॉ.श्याम सुंदर गुप्ता को संयोजक, नितिश्वर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रभात कुमार द्विवेदी को सहसंयोजक और डॉ.सुनील, डॉ. रंजीत, डॉ. संजीव, डॉ.रंजन दूबे, डॉ. सीमांत सौरभ, डॉ. रमन रंजन आदि को सदस्य बनाया गया।

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा के नेतृत्व में आयुर्वेद महासम्मेलन पहले भी हुआ है और बिहार में आयुर्वेद के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं।

भविष्य में भी आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए सरकार से मिलकर उनके समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सभी लोगों ने अध्यक्ष एवं महासचिव के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading