नीतीश ने पीएम मोदी सेबनाई दूरी? ‘नमामि गंगे’ के कार्यक्रम में नहीं शामिल होने के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 30 दिसंबर को कोलकाता में नमामि गंगे योजना पर बैठक आयोजित है। इस बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार के नहीं जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कोई इसे 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी बनाम नीतीश के शंखनाद से जोड़कर देख रहा है, तो कोई इसे बिहार में एनडीए में टूट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार की दोस्ती में दरार के तौर पर भी देख रहा है। हालांकि, अलग-अलग दावे के बीच खुद सीएम नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पिछली बार जब नमामि गंगे परियोजना की बैठक उत्तर प्रदेश में हुई थी, तो बिहार की तरफ से सुशील मोदी इसमें शामिल हुए थे। क्योंकि तब वे संबंधित विभाग को देख रहे थे। इस बार यह विभाग तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं, इसलिए हमने उनसे जाने का अनुरोध किया।

बता दें कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास नगर विकास एवं आवास विभाग का जिम्मा है। ऐसा कहा जा रहा कि नमामि गंगा योजना नगर विकास विभाग से जुड़ी है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस बैठक में नहीं जाएंगे। बिहार में महागठबंधन की सरकार अस्तित्व मे आने के बाद यह दूसरा मौका है जब तेजस्वी यादव केंद्र सरकार द्वारा आहूत किसी बड़ी बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इससे पहले इसी महीने तेजस्वी यादव ने कोलकाता में संपन्न पूर्वी क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। वह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई थी। पूर्वी क्षेत्र स्थित राज्यों के मुख्यमंत्री उक्त बैठक में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading