अ’वैध सं’बंध में था पति, बाइक और सोने के चेन के लिए पत्नी को करता था प्र’ताड़ित, वि’रोध करने पर की ह’त्या

गोपालगंज. गोपालगंज में शादी के बाद पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद आरोपी पति समेत ससुराल के परिजन फरार हो गए. घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के झझवा गांव की है. मृतक महिला का नाम बिंदु देवी है, जिसकी शादी बीते साल 16 फरवरी को हुई थी. रविवार को पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करायी और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शादी के बाद पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या (Wife Murder) कर दी गयी. बताया जाता है कि सिधवलिया के बघवार गांव निवासी सुंदर महतो की पुत्री 20 वर्षीय बिंदु देवी की शादी 16 फरवरी, 2022 को झझवा गांव निवासी सोहन महतो के साथ हुई थी. शादी के बाद ससुराल से सास व ससुर दहेज में बाइक व सोने की सिकड़ी की डिमांड कर महिला को प्रताड़ित करने लगे. दूसरी तरफ पति का अवैध संबंध किसी दूसरी महिला से था, जिसका विरोध करने पर पति अपनी पत्नी बिंदु देवी की पिटाई करने लगा.

31 दिसंबर को महिला की बेहरमी से पिटाई की 
परिजनों का आरोप है कि महिला की कमरे में बंद कर पिटाई किये जाने के साथ-साथ उसका हुक्का-पानी तक बंद कर दिया गया था. जिसकी शिकायत मिलने पर पंचायत बुलाई गयी, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ित करने और उसकी पिटाई करने का सिलसिला चलता रहा. 31 दिसंबर को महिला की बेहरमी से पिटाई कर दी गयी, जिसकी सूचना पाकर मायके से महिला का भाई और अन्य लोग पहुंचे और जख्मी बिंदु देवी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला ने की मौत हो गयी.

हत्या मानकर जांच कर रही पुलिस 

इधर, मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार का कहना है कि पुलिस मामले में हत्या मानकर जांच कर रही है. परिजनों से लिखित शिकायत मांगी गयी है. मौखिक शिकायत मिलने के बाद से आरोपी पति समेत अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं, हत्या की वारदात के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.