बिहार : नए साल के आने के साथ ही भीषण ठंड का प्रकोप जारी हो गया है. कपकपाती ठंड में स्कूल जाने को मजबूर थे. इसे देखने हुए शिक्षा निदेशालय को स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. हालांकि कई राज्यों में पहले से ही स्कूल बंद हैं. वहीं हाल ही में बिहार के पटना और यूपी के गोरखपुर में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है.
बता दें कि भीषण ठंड को देखते हुए पटना में आठवीं तक के स्कूल 2 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद रहेंगे. वहीं गोरखपुर में LKG से आठवीं तक के स्कूल 2 और 3 जनवरी को बंद रहेंगे.

15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली और हरियाणा में 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे. इन राज्यों में 16 जनवरी 2023 से ही विद्यालय दोबारा खोले जाएंगे. जबकि राजस्थान में 5 जनवरी तक स्कूल बंद रखे जाएंगे. वहीं जम्मू-कश्मीर में 10 दिनों का विंटर वैकेशन दिया गया है. जिसके बाद अब यहां पर 4 जनवरी से स्कूल खुलेगा.




