बीएलओ के कार्यो की हुई जांच, दिए गए जरूरी निर्देश

मुजफ्फरपुर : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत प्राप्त किये गये दावा आपत्ति प्रपत्र की जांच/सत्यापन प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचक रौल प्रेक्षक गोपाल मीणा के निर्देश पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तिरहुत प्रमंडल संजय मिश्रा द्वारा क्षेत्र में जाकर सुपर चेकिंग किया गया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्य प्रिय कुमार, अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजू कुमार भी उपस्थित थे। बैंक रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर उतरी भाग बूथ नं0 97 में उपस्थित बीएलओ द्वारा किये गये कार्यो की जांच की गई।

बीएलओ महजवी प्रवीण ने बताया कि प्रपत्र 6 में 15, प्रपत्र 8 में 4 तथा प्रपत्र 7 में शून्य आवेदन प्राप्त हुए है। प्रपत्र 6 में प्राप्त कुल 15 आवेदनों में से 9 महिला एवं 6 पुरूष आवेदक है।

सुपर चेकिंग के क्रम में वे इस्लामपुर, बैंक रोड, श्याम मंदिर, डोमा पोखर मोहल्ले में जाकर मतदाता/आवेदकों से इसकी पुष्टि किया। अनुमंडल अवर निर्वाचक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि तदालोक में प्रतिवेदन तैयार करें।

गौरवतलब है कि आयुक्त महोदय द्वारा 50 आवेदनों की जांच जाँच की जानी है जिसमें 10 फील्ड सत्यापन किया जाना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading