मुजफ्फरपुर : नये एसएसपी राकेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अ’पराध पर ल’गाम ल’गाना और अ’पराधिक वा’रदातों की वैज्ञानिक तरीके से जांच पर जोर देना है। इसके लिए जिला अनुसंधान यूनिट को मजबूत किया जाएगा।
डीआईयू को जरूरी वैज्ञानिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के थानों के किस इलाके में कौन से अ’पराध अधिक होते है, इस पॉ’केट के रूप में चि’ह्नित किया जाएगा। अ’पराध को रो’कने की विशेष प्ला’निंग की जाएगी।
पूर्व में हुई घ’टनाओं में कारगर का’र्रवाई उनकी प्रा’थमिकता में शामिल होगी। कहा कि फ’रार अ’पराधियों की गि’रफ्तारी पर जोर दिया जाएगा। ट्रैफिक कं’ट्रोल के मुद्दे पर नए एसएसपी ने कहा कि यह समग्र प्रयास से ही बेहतर हो पाएगा।
प्रमुख चौराहों और जाम प्वाइंट पर जवानों की तैनाती रहे, इसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एसएसपी ने दिनभर कार्यालय में काम किया और कार्यालय की सभी शाखाओं में तैनात कर्मियों से परिचय लिया। जिले के सभी डीएसपी से भी मिले। इसके बाद वह पुलिस लाइन पहुंचे।
बता दें कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह कैमूर से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। पूर्व एसएसपी जयंतकांत के विदाई समारोह में शामिल हुए। इससे पहले करीब दो घंटे तक पूर्व एसएसपी से अकेले में मिलकर जिले के संबंध में जरूरी जानकारी ली।



