पथ निर्माण विभाग ने ठंड के चलते सड़कों के निर्माण व मरम्मत के कार्य को रोका, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर : जिले में करीब डेढ़ सौ करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर ब्रेक लग गया है। ठंड के कारण पथ निर्माण विभाग ने सड़कों के निर्माण व मरम्मत का काम रोक दिया है। इस मौसम में अलकतरा के जल्दी ठंडा होने से काम पर रोक लगाई गई है। अब परियोजनाओं के पूरा होने के लिए करीब दो माह इंतजार करना होगा।

मौसम की मार जिन बड़ी परियोजनाओं पर पड़ी है, इसमें 21 किलोमीटर तुर्की-सरैया रोड, 40 किलोमीटर मुजफ्फरपुर-देवरिया रोड और 10 किलोमीटर मस्जिद चौक से काजीइंडा रोड शामिल है। इन तीनों परियोजनाओं की लागत करीब 117 करोड़ रुपये है।

इसमें से तुर्की-सरैया रोड अब महज आठ किलोमीटर बननी बाकी है जबकि मुजफ्फरपुर-देवरिया रोड करीब सात किलोमीटर बाकी है। मस्जिद चौक से काजीइंडा चौक सड़क चार किलोमीटर बननी बाकी है। अब इन सड़कों के पूरा होने के लिए मौसम के अनुकूल होने का इंतजार करना होगा।

संभावना है कि सड़क निर्माण की योजना भी मौसम के कारण अधर एसएच 74 व एसएच 86 शामिल है। के अनुकूल समय आने में अभी दो में लटक गई है। इन योजनाओं में इन सड़कों पर कई जगह खतरनाक माह की देर होगी। इन नई योजनाओं के मुजफ्फरपुर-पूसा रोड, तुर्की पक्की गड्ढे बन गए हैं जिसकी मरम्मत बहुत ड्टअलावा कुछ पुरानी सड़कों की मरम्मत सराय रोड, मोतीपुर-साहेबगंज रोड, जरूरी है।

तापमान में गिरावट से पथ निर्माण विभाग की जहां बड़ी योजनाएं रुक गई हैं, वहीं ग्रामीण कार्य विभाग की आधा दर्जन सड़क परियोजनाओं पर भी ब्रेक लग गया है। काली पिच वाली इन सड़कों का निर्माण भी फिलहाल रोक दिया गया है।

ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से सड़क की प्रतिक्षा कर रहे लोगों का इंतजार इससे और बढ़ जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि फिलहाल के लिए काम रोक दिया गया है। अब मौसम अनुकूल होने के बाद ही पिच वाली सड़क का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading