मुजफ्फरपुर : शहर के वार्ड-38 में वार्ड पार्षद शबाना परवीन के पति एकबाल कुरैशी के नेतृत्व में पंजाब नैशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा वार्डवासियों का केवल 100 रुपये के भुगतान पर खाता खोला गया।
वार्ड-38 के पार्षद के चुनाव जीतने के बाद जमीनी स्तर से कार्य शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में जिनका खाता बैंक में नहीं है उनका प्राथमिकता के आधार पर खाता खोला जा रहा है।
कड़ाके की ठंड में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खाता खुलवाने का कार्यक्रम जारी है। वार्ड पार्षद के पति इकबाल कुरैशी ने कहा कि वार्ड-38 के अलावा आसपास के लोगों का भी कुरैशी विवाह भवन महाराजी पोखर में पंजाब नैशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा लोगों का 100 रुपये में जनधन खाता खोला जा रहा है।
पार्षद पति ने बताया कि जिनका राशन कार्ड, गैस पास बुक,पेंशन कार्ड के लिए दिक्कत आ रही है वे यहां पर आकर आधार कार्ड व फोटो जमा कराकर आसानी से अपना खाता खुलवा सकते है।








