बिहार में कुत्तों का एनकाउंटर, इस जिले में ढूंढ-ढूंढकर मा’रे जा रहे आ’दमखोर, अब तक 16 ढेर

बेगूसराय. बछवारा एवं भगवानपुर प्रखंड के लोग इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं. लगातार आवारा कुत्तों के द्वारा लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और जख्मी किया जा रहा है. अब तक तकरीबन 25 लोगों को कुत्तों ने नोंच नोंचकर घायल कर दिया; जिनमें अब तक 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है. लेकिन, अब इन ‘आदमखोर कुत्तों’ को मारा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग के आखेटकों द्वारा अब तक 16 कुत्तों को मार दिया गया है.

बेगूसराय में कुत्तों का एनकाउंटर,बता दें कि वन विभाग ने यह कार्रवाई लोगों की मांग के बाद जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देश पर की है. दरअसल, जिला प्रशासन ने वन विभाग के आखेटक से संपर्क स्थापित कर आवारा कुत्तों के सफाया करने का निर्देश दिया है. इसी कड़ी में पिछले 2 दिनों से वन विभाग के आखेटक शक्ति कुमार की टीम कुत्तों का एनकाउंटर करने में लगी हुई है. अभी तक टीम के द्वारा 16 आवारा कुत्तों को मार कर मार दिया गया है; जबकि एक सप्ताह पूर्व भी टीम के द्वारा 8 कुत्तों को मारा गया था.

बताया जा रहा है कि फिलहाल यह अभियान लगातार जारी रहेगा. स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्तों के भय से अब किसान अपने खेत जाना तक छोड़ दिए है. मजदूर भी कुत्तों के भय से काम करने के लिए नहीं जा रहे हैं . लोगों ने जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों के संपूर्ण सफाया करने की मांग की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.