मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा गुमटी के पास रविवार को ब्लू मेडिक्स अंग्रेजी दवाखाना का भव्य उद्घाटन विजित सौरभ के माता-पिता अर्चना सिन्हा और विजय कुमार सिन्हा के द्वारा फीता काट कर किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर गौरव प्रकाश ने बताया कि पटना में एक ब्लू मेडिक्स स्टोर से शुरूआत की थी जो आज पूरे बिहार में ब्लू मेडिक्स के करीब सौ स्टोर है। ब्लू मेडिक्स में दवाओं पर बीस फीसदी की छूट दी जा रही है।
यहां पर दवाओं पर डिस्काउंट के साथ ही दवाओं का बड़ा रेंज उपलब्ध है। इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक (रैम) के पंकज कुमार, पंजाब नैशनल बैंक(रैम) के अली आजाद व अनामिका, भूपेंद्र मोहन समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।








