अरवल। पटना-औरंगाबाद एनएच 139 पर मंगलवार को मेहंदिया थाना के पास बे’खौफ शराब त’स्करों ने एक एएसआई को वाहन से कु’चलकर मा’रने का प्रयास किया। घायल एएसआई शैलेंद्र सिंह को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। भा’गने के दौरान शराब त’स्करों की गा’ड़ी वालिदाद में अ’नियंत्रित हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों त’स्करों को प’कड़कर ज’मकर धु’नाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
वाहन की तलाशी में 29 कार्टन शराब ज’ब्त की गई। शराब झारखंड से पटना ले जाई जा रही थी। श’राब त’स्करों की पहचान भोजपुर जिले के आरा निवासी पंकज कुमार और वैशाली के दीपक कुमार शामिल हैं। ग्रामीणों की पि’टाई से घा’यल दोनों त’स्करों को भी पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
झारखंड से शराब की खेप लाने की सूचना पर एनएच 139 पर कलेर पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। औरंगाबाद की ओर से आती महिंद्रा जाइलो गाड़ी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक चकमा देकर भाग निकला। कलेर पुलिस ने मेहंदिया पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद एएसआई शैलेंद्र सिंह ने बैरियर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार वाहन ने बैरियर सहित सामने खड़े एएसआई को उ’ड़ा दिया।
भागने के क्रम में वालिदाद बाजार के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शराब तस्करों को पकड़ कर ज’मकर धु’नाई कर दी, जिसमें चालक पंकज कुमार का पैर टू’ट गया है।

घ’टना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल एएसआई शैलेंद्र सिंह का हालचाल जाना। एसपी ने कहा कि शराब तस्करों के खि’लाफ क’ड़ी का’नूनी का’र्रवाई की जाएगी।
वाहन चालक पंकज व उसके साथी दीपक से पूछताछ कर पूरे रैकेट का पता लगाया जाएगा। शराब तस्करी में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में ब’ख्शा नहीं जाएगा।

