पीएम मोदी के हनुमान चिराग को ‘Z’ सिक्योरिटी, नीतीश के खिलाफ हुंकार भरने का इनाम !

पटना : भारतीय राजनीति में खुद को पीएम का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान अब विशेष सुरक्षा घेरे में होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से चिराग को जेड कटेगरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के बाद बिहार के नेता चिराग पासवान को ये सुविधा देने का फैसला किया है। लोजपा(रामविलास) के नेता चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं। केंद्र सरकार उन्हें जेड कैटेगरी सुक्षा प्रदान करेगी। बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। खुफिया विभाग ने अपनी रिपोर्ट में चिराग पासवान की जान को खतरा बताते हुए अपनी रिपोर्ट दी है। इससे पूर्व चिराग पासवान की तरफ से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी। जिसके आधार पर ये निर्णय लिया गया है।

Chirag Paswan wooing Narendra Modi Amit Shah unconditional dedication lost  party bungalow but still with BJP - बिना शर्त समर्पण से मोदी-शाह को रिझाने  में लगे हैं चिराग पासवान, पार्टी गई, बंगलाचिराग को सुरक्षा

सुरक्षा मिलने के बाद चिराग पासवान अब वीआईपी की श्रेणी में आ जाएंगे। उनकी सुरक्षआ में 33 सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा 10 सुरक्षा कर्मी हथियार के साथ उनके आवास पर तैनात रहेंगे। साथ ही 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक में उपस्थित रहेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। केंद्र सरकार ने राय की सुरक्षा को अपग्रेड करते हुए उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की थी। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने वाली है। चिराग पासवान से बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व काफी खुश है। चिराग ने अपने वादे के तहत बिहार में हुए उपचुनाव में बीजेपी का साथ दिया था।

मंत्रिमंडल में जगह !

चिराग पासवान को मिली सुरक्षा को उन्हें मंत्रिमंडल में मिलने वाले पद से जोड़कर देखा जा रहा है। सियासी जानकारों का कहना है कि चिराग पासवान को केंद्र में जगह मिलने वाली है, इसलिए आनन-फानन में सुरक्षा प्रदान की गई है। चिराग पासवान ने हाल में हुए बिहार विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी का साथ दिया था। इतना ही नहीं बीजेपी महागठबंधन को गोपालगंज और कुढ़नी में पराजित कर पाई, उसमें चिराग की भूमिका भी देखी जा रही है। चिराग से बीजेपी खुश है, इसलिए उन्हें ये सुरक्षा दी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading