मुजफ्फरपुर : परिवहन विभाग 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है। ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने की वजह से आये दिन कई सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।
इससे बचाव के लिए प्रशासन की ओर से कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाते है। डीएम प्रणव कुमार ने बताया की सड़क सुरक्षा सप्ताह का आज शुभारंभ किया गया है।
इस अवसर पर दो गुड्स अमेरिकन को जिन्होंने सड़क दुर्घटना के दौरान लोगो की सहायता की थी. उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और चेक देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही प्रचार वाहन गाड़ी को रवाना किया गया है, जो लगातार एक सप्ताह तक सड़क पर घुम-घुम कर लोगो कों जागरूक करेंगी। जिससे सड़क पर होने वाली दुर्घटना को कम किया जाए।









