पति परदेस में, देवर करता था मा’रपीट, ससुराल में फं’दे से ल’टकती मिली महिला की ला’श

मुजफ्फरपुर. जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एक महिला की संदेहास्पद मौत से हड़कंप मच गया. मनियारी थाना क्षेत्र के रतनौली में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. महिला के गलें में फंदे का निशान भी है, जिसके बाद महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक महिला के देवर पर गंभीर आरोप लगाये गए हैं.

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गईमृतक महिला की पहचान रतनौली निवासी राजीव ठाकुर की पत्नी विभा देवी के रूप में हुई है. विभा के पति राजीव परदेस में फर्नीचर का काम करते हैं. घर में विभा अपने तीन बच्चों के साथ एवं ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ संयुक्त परिवार में रहती थी. बताया जाता है कि परिवार में पति की अनुपस्थिति में ससुराल के अन्य सदस्य अक्सर विभा के साथ मारपीट करते थे, और उसका देवर भी उसकी पिटाई करता था.

अचानक शुक्रवार की देर शाम महिला की मौत की खबर सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया हैं. परिजनों के अनुसार महिला के ससुराल के लोग अक्सर झगड़ा किया करते थे, वहीं देवर अक्सर मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी भी दिया करता था. मामले मे थानेदार संतोष कुमार रजक ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी. घटनास्थल की जांच की गई है. थानेदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.