पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित भागलपुर, छपरा और सबौर में ठंड की स्थिति बनी हुई है। इन तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी यानी आज न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है। अगले तीन दिनों तक राज्य में कड़ाके की ठंड रहेगी। लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। इन तीन दिनों में बिहार के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को विशेष मौसम परामर्श जारी किया गया। विभाग की ओर से आसन्न शीत लहर को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि पूरे राज्य में दिन का औसत तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान औसत 8 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस स्थिति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच दिन और रात के समय के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति पैदा हो सकती है।
20 जनवरी तक रहें सावधान
किसानों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
आज कैसा रहेगा मौसम
आज यानी 15 जनवरी रविवार को पटना में मौसम पूरे दिन साफ रहेगा। दोपहर करीब एक बजे दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह लगभग 6 बजे 72 प्रतिशत की औसत आर्द्रता के साथ दिन में बहुत अधिक सापेक्ष आर्द्रता होगी , जो 44 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 95 फीसदी तक होगी। हवा तेज़ होगी और दोपहर 2 बजे पश्चिम दिशा से बहते हुए 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। दिन में आसमान बादलों से साफ रहेगा। पूरे दिन 15 किमी की औसत विजिबिलिटी के साथ दृश्यता अच्छी रहने की उम्मीद है। सूर्योदय सुबह 6:31 बजे और सूर्यास्त शाम 5:24 बजे होगा, जिससे यह कुल 10 घंटे और 53 मिनट दिन होगा। हवा की गुणवत्ता 124 और 168 के बीच रहने वाली है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को देर शाम जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक सबसे ज्यादा ठंड भागलपुर के सबौर और छपरा में रहा। सबौर में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छपरा में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में गया का 24.7, भागलपुर 17.6, पूर्णिया 20.4, मुजफ्फरपुर 19.0, सिवान के जीरादेई में 21.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।


सारण और सबौर में सबसे ज्यादा ठंड
शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से जारी किये गये न्यूनतम तापमान के आंकड़े के मुताबिक छपरा और भागलपुर का सबौर सबसे ज्यादा ठंडा जिला रहा। छपरा का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर के सबौर का 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 7.7 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण वाल्मीकि नगर में 9.2 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरपुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुपौल में 8.9 डिग्री सेल्सियस, अररिया में 6.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर के सबौर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, रोहतास में 12.0 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 9.4 डिग्री सेल्सियस, जमुई में 10.8 डिग्री सेल्सियस और औरंगाबाद में 11.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बिहार में तेज रफ्तार के साथ ठंडी हवा का प्रवाह जारी है। शिमला और बाकी अन्य पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों वाले राज्यों पर देखा जा रहा है।

