बिहार के तीन और शहरों में एयरटेल की फाइव जी प्लस सेवा शुरू, इन शहरों में ग्राहक ले सकेंगे सुविधा

पटना : टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (एयरटेल) ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर, बोधगया और भागलपुर में अपनी अत्याधुनिक फाइव जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। पटना में एयरटेल की फाइव जी सेवाएं पहले से ही उपलब्ध हैं। मार्च तक तीन अन्य शहरों में सुविधा आरंभ करने की कवायद की जा रही है।

फाइव जी- सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज़ एयरटेल फाइव जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं, जब तक यह पूरी तरह रोलआउट नहीं हो जाती।

लांच के अवसर पर बोलते हुए भारती एयरटेल के सीईओ बिहार-झारखंड एवं उड़ीसा अनुपम अरोरा ने कहा कि अब मौजूदा फोर जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक तक की गति के साथ अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा। मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा, मोतीझील, ब्रह्मपुरा, जुरन छपरा, रामदयालु, एमआईटी, एसकेएमसीएच, चक्कर मैदान, बैरिया, सुतापट्टी, छाता चौक, गोबरसही, खबड़ा में, बोधगया के कालचक्र मैदान, महाबोधि मंदिर, पचहटी, रायल रेजिडेंसी,

बोधगया अस्पताल, दोमुहान रोड, भागलपुर के कचहरी चौक, खलीफाबाद चौक, सराय, एसएम कालेज, तिलकामांझी चौक, उर्दू बाजार, यूनिवर्सिटी रोड, नाथ नगर आदि इलाके में अभी लाभ उठा सकते है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading