बिहार के 4 जिलों की लाइफलाइन धराशायी! कमला नदी पर बना पुल टूटा, बीच में फंसा है ट्रक

दरभंगा. बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल बिहार के चार जिलों के लोगों के लिए लाइफलाइन कहा जाने वाल कमला नदी पर बना पुल टूट गया है. इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले का सोहरवाघाट में कमला नदी पर बना यह पुल बॉर्डर इलाके का है, जहां से चार जिले एक साथ मिलते हैं. मधुबनी, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर के करीब लगभग 10 पंचायत को जोड़ने वाला यह इकलौता पुल है.

बिहार के चार जिलों के लोगों के लिए लाइफलाइन कहा जाने वाल कमला नदी पर बना पुल टूट गया है.

मिली जानकारी के अनुसार एक बालू लदा ट्रक पुल पार कर रहा था. ट्रक जैसे ही पुल के बीच में पहुंचा पुल दो भागों में टूट गया और ट्रक पुल से लटक गया. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोइ जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों के  काफी संघर्ष और प्रदर्शन के बाद पुराने पुल के बदले 2021 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां पर नए पुल का शिलान्यास किया था. वहीं पुराने पुल को मजबूत करना था. ताकि जिससे समाग्री लाने ले जाने में सुविधा हो और स्थानीय लोगों के यातायात को लेकर असुविधा न हो. लेकिन, काफी दिनों बाद भी न ही पुराने पुल का मजबूतीकरण हुआ और न ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है. अब स्थानीय लोग संवेदक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बिहार के दरभंगा के सुदूर इलाके में कुशेश्वरस्थान विधानसभा है, जहां अभी भी आम लोगों से विकास कोसो दूर है. बाढ़ग्रस्त इलाका होने के कारण यहां साल के 6 महीने यातायात के साधन बंद हो जाते है या नाव ही सहारा रह जाता है. इन इलाकों में कोशी नदी, कमला नदी हर साल कहर बरपाता है. ऐसे में बहुत कम ऐसी नदी है जहां यातायात के लिए पक्के पुल बने हुए हैं और जो पुल है यहां वो लाइफलाइन ही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.