गया के इस गांव में डीएम ने लगाई ‘मिनी कलेक्ट्रेट’, समाधान ऑन द स्पॉट

गया. आपका प्रशासन आपके द्वार के तहत गया जिला के सुदूरवर्ती बांके बाजार प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव में प्रशासनिक सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सभी विभागों का काउंटर लगाया गया. इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया.बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 21 जनवरी को इस गांव में संभावित दौरा है. इस गांव में लगे 20 एकड़ में लेमन ग्रास की खेती और तेल निकालने के लिए लगाए गये लेमनग्रास प्रोसेसिंग यूनिट का जायजा लेंगे.

CM नीतीश से पहले ही गांव पहुंच गए डीएम, लगा दी 'मिनी कलेक्ट्रेट'
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व इस इलाके के लोगों के पास किसी तरह की कोई समस्या ना हो इस को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मिनी कलेक्ट्रेट लगाया गया. जहां प्रखंड क्षेत्र के लोगों के समस्याओं का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया.

इस शिविर में प्रशासन की तरफ से 34 स्टाल लगाए गए थे. जिसमें मुख्य रूप से कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा के अलावे अन्य स्टॉल स्थापित किया गया था. शिविर में 10वीं एवं 12वीं पास बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार की भी व्यवस्था की गई थी. साथ ही साथ वैसे लोग जिन्होंने अभी तक अपना आधार कार्ड या आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया है उनके लिए भी विशेष काउंटर बनाया गया था.

जिलाधिकारी ने कही ये बात

गया के डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बताया कि इस सुदूर इलाके में लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उनका ऑन स्पॉट निष्पादन किया जाना है. इसके अलावा क्षेत्र के जो भी समस्याएं हैं, जिसका निष्पादन ऑन स्पॉट नहीं होगा, उनका प्रोसेस पर डालकर निष्पादन करने की कोशिश करेंगे. इस तरह का आयोजन जिले के विभिन्न प्रखंड में पहले भी किए जा चुके हैं. आने वाले दिनों में सुदूरवर्ती क्षेत्रों में प्रशासनिक से स्वास्थ्य विगा आयोजन किया जाएगा.


जिला प्रशासन की इस पहल पर स्थानीय लोगों में खुशी है. लोगों का कहना है कि इस तरह का आयोजन महीने में कम से कम एक बार प्रखंड स्तर पर लगाया जाए. बांकेबाजार प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य कौशल कुमार ने बताया कि बांके बाजार प्रखंड सुदूरवर्ती क्षेत्र है. इस इलाके में जिला प्रशासन की यह पहल सराहनीय है. हम मांग करते हैं कि जिला प्रशासन महीने में एक बार इस तरह का आयोजन जरूर करें, ताकि प्रखंड क्षेत्र के लोगों की जो समस्या है उसका निवारण अच्छे तरीके से हो.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading