मकर संक्रांति के अवसर पर तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ तिमुल में प्रीति भोज का आयोजन

मुजफ्फरपुर : मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार को तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड तिमुल मुजफ्फरपुर के प्रांगण में दही-चूड़ा का प्रीति भोज का आयोजन हुआ।

इस प्रीति भोज में संघ के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व कर्मचारी अपने मित्रों व परिजनों के साथ भाग लिए। प्रीति भोज में मुख्य अतिथि के रूप में पटना डेयरी प्रोजेक्ट (वैशाली पाटलीपुत्रा दुग्ध संघ के अध्यक्ष संजय कुमार व कोसी दुग्ध संघ के अध्यक्ष देव नारायण प्रसाद यादव ने भाग लिया।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष नागेश्वर राय व प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा ने मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यकर्ताओं, समिति के किसान भाइयों, सचिव, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, रिटेलर, डिस्ट्रीब्यूटर्स व अन्य जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दी।

भोज के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर संघ द्वारा 12 लाख लीटर दूध तथा 25 लाख किलो ग्राम विभिन्न पैक साइज में दही की आपूर्ति की गई।

आगे भी मांग के अनुरूप आपूर्ति जारी रहेगी। प्रबंध निदेशक ने मकर संक्रांति पर पनीर, दही व अन्य प्रोडक्ट के मांग को देखते हुए उत्पादन बढ़ाने की अनुमति दी। वहीं भविष्य में मांग पूरा करने का आश्वासन भी दिया। भोज में करीब 900 लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर संघ के निदेशक मंडल के श्यामनंदन राय, विजय कुमार, कामेश्वर प्रसाद, जानकी देवी, आशा देवी, नंद किशोर राय, इंदु देवी, देवनंदन साह, संजू देवी, मुकेश राम, उमाकान्त ठाकुर, उप-प्रबंधक के अलावा सुनील कुमार, दीपक कुमार, संजय कुमार, नंद किशोर प्रसाद, प्रतिमा सिन्हा, विवेक कुमार झा. विजय किशोर, रविन्द्र सिंह, दीनानाथ, सुबोध कुमार, सुनील कुमार, शिवशंकर प्रसाद सिंह, शिवजी प्रसाद, उपेंद्र राय, राम एकबाल यादव, राम मिलन साह, विजय चौधरी, मुन्ना सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading