मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में शराब धं’धेबाज की गि’रफ्तारी में जुटे उत्पाद विभाग के एक जवान की बू’ढ़ी गंडक नदी में डू’बने से मौ’त हो गई। घ’टना सकरा-मुशहरी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इ’लाके की बताई जा रही है।
ज’वान की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृ’तक जवान दीपक कुमार भागलपुर के रहने वाले थे। उनके श’व को पो’स्टमार्टम के लिए ए’सकेएमसीएच में भेजा गया है।
घ’टना को लेकर बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम सकरा के दरधा इलाके में शराब धं’धेबाजों के खि’लाफ छा’पेमारी कर रही थी। उत्पात विभाग की एक टीम नाव पर सवार होकर बूढ़ी गंडक नदी में उतरी।
इस दौरान एक धं’धेबाजों नदी में कू’द गया। उसे प’कड़ने के लिए जवान भी नदी में कू’दे। इसी क्रम में ज’वान की नदी में डू’बने से मौ’त हो गई। वहीं धं’धेबाज भाग निकला।
हालांकि, चर्चा यह भी है कि शराब धं’धेबाजों द्वारा ज’वान की ह’त्या की गई है। फिलहाल इस मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।ज’वान के मौत की सूचना मिलने के बाद डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय, डीएसपी नगर राघव दयाल व उत्पाद अधीक्षक संजय राय एसकेएमसीएच पहुंच गए हैं।



