वेब सीरीज ‘फिजिक्स वाला’ से धूम मचा रहे अभिषेक ढंढारिया

मुजफ्फरपुर : इन दिनों अमेजन टीवी पर प्रसारित हो रही वेब सीरीज फिजिक्स वाला को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. टीवी के हिंदी शो में फिलहाल यह चौथे स्थान पर चल रही है. इसे निर्देशित किया है शहर के अभिषेक ढंढारिया ने छह एपीसोड वाली वेब सीरीज फिजिक्स टीचर अलख पांडेय के जीवन पर बनायी गयी है.

सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक टीचर अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचना चाहता है और फिजिक्स को आसान तरीके से पढ़ाना चाहता है. इसके लिए सिर्फ फिजिक्स में विद्वान होना जरूरी नहीं है, बल्कि टीचर को पढ़ाने की कला आनी चाहिए.

फिजिक्स टीचर अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो डालता रहता है, लेकिन सफलता नहीं मिलती है. एक दिन एक वीडियो वायरल हो जाता है. इसके बाद फिजिक्स टीचर की पूछ बढ़ जाती है.

सीरीज को लिखा है आइआइटियन समीर मिश्रा ने इससे पहले ये एक-दूजे के वास्ते और दिल से दिल तक टीवी शो लिख चुके हैं. अलख पांडेय की भूमिका श्रीधर दूबे ने निभायी है. इनके अलावा अनुराग अरोड़ा और राधा भट्ट लीड रोल में हैं.

इसे निर्देशित करने वाले अभिषेक ढंढारिया मुजफ्फरपुर के व्यवसायी पवन ढंढारिया के पुत्र हैं. वर्ष 1994 में आइआइटी कानपुर से इन्होंने एमटेक किया. इनका कैंपस सलेक्शन भी हुआ, लेकिन नौकरी करने नहीं गये.. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही कला से इनका जुड़ाव हुआ और पढाई पूरी कर नौकरी करने के बजाय सीधे मुंबई की राह पकड़ ली.

अभिषेक कहते हैं कि वह समय मेरे लिए काफी कठिन था. एक तरफ अच्छी नौकरी तो दूसरी ओर संघर्ष ही संघर्ष. लेकिन दिल कहता था कि कला में ही अपना कॅरियर बनाऊं, इसलिए अनजान रास्ते पर जज्बे से बढ़ता गया.

1994 से फिल्मकार सुधीर मिश्रा को असिस्ट कर रहा था. डेढ़ साल पहले अबाउट फिल्म प्रोडक्शन हाउस बनाया और फिल्म सहित वेब सीरीज प्रोडक्शन करने लगा. यह मेरी पहली वेब सीरीज है, इसकी सफलता से खुशी मिली है. दो वेब सरीज पर जल्द ही काम शुरू करने वाला हूं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading