भारतीय सार्थक पार्टी का गठन, लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

मुजफ्फरपुर : रालोसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर कुमार उर्फ पप्पू महतो ने कलमबाग चौक स्थित एक निजी होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वंचितों, शोषितों और अतिपिछड़ा समाज के हक और अधिकार की बात करने वाला आज एक भी राजनीतिक संगठन नहीं है।

इसलिए एक नए राजनीतिक दल का गठन किया है, जो 40 फीसदी की आबादी वाले अतिपिछड़े समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेगी। चुनाव आयोग ने इसका नाम भारतीय सार्थक पार्टी दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर कुमार ने कहा की हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी होगी। भारतीय सार्थक पार्टी उन सभी लोगों की आवाज बनेगी, जिनके विकास एवं हक दिलाने के नाम पर सभी सरकारों द्वारा सिर्फ उन्हें छला गया है। अगले वर्ष महाअधिवेशन कर पार्टी का स्थापना दिवस पर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

इस दौरान अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा को संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता हरेराम मिश्र को सवर्ण मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रेम पासवान को दलित प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. तमन्ना हाशमी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिव्या कुमारी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.