बिहार के इस DM के नाम पर जारी हो रहे फर्जी पत्र, जानें क्या है मा’मला

दरभंगा. बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले चरम पर है. आम से लेकर खास लोगों तक इन लोगों की नजरें रहती है. ताजा मामला दरभंगा के जिलाधिकारी से जुड़ा हुआ है. दरभंगा के जिलाधकारी राजीव रोशन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस फर्जी पोस्ट की जानकारी दी. उसके बाद पूरा प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया. मामले पर जिलाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दे दिया गया है. हालांकि कौन सी फर्जी चिट्ठी जारी हुई है. इसपर कोई भी आधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है.

जानकारी देते हुए सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला अधिकारी दरभंगा को सूचना मिली है कि उनके नाम से कुछ आवेदन कोई फर्जी व्यक्ति के द्वारा भेजा जा रहा है. फर्जी व्यक्ति के व्हाट्सएप नंबर पर जिलाधिकारी का फोटो लगा हुआ है. जिसके कारण लोगों में गलत संदेश जा रहा है. किसी भी चिट्ठी को लेकर डीएम के नंबर पर संपर्क कर इसकी जानकारी ले सकते हैं.
फर्जी चिट्ठी की खुद डीएम ने ट्विटर पर दी जानकारी.

दरभंगा जिला अधिकारी के नाम से अगर आपको कहीं कोई सूचना पत्र या फिर निर्देश या फिर किसी भी प्रकार का आदेश मिलता है, तो एक बार उस पत्र का सत्यापन जरूर करवा लें. इन दिनों दरभंगा जिला अधिकारी राजीव रोशन के नाम से फर्जी पत्र वायरल हो रहा हैं, जो कि विभिन्न कार्यों के निर्देश देता दिख रहा है. ऐसे में अधिकारी से लेकर के आमजन तक के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. जिसको देखते हुए जिला अधिकारी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट सोमवार की शाम की गई है. जिसमें यह जानकारी दी गई है कि सूचना अनुसार जिला अधिकारी दरभंगा का फोटो लगाकर कोई फर्जी व्यक्ति गलत संवाद प्रेषित कर रहा है. ऐसे किसी संवाद पर अग्रसर कार्रवाई करने से पूर्व जिला अधिकारी दरभंगा से मोबाइल पर संपुष्ट कर लिया जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.