‘हे श्रीराम शिक्षा मंत्री को सद्बुद्धि दें’…विवादित बयान के विरोध में BJP का सुंदरकांड

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह के विवादित बयान को लेकर लगातार विरोध हो रहा है. रामचरितमानस पर विवादित बयान देने के बाद BJP की ओर से लगातार विरोध जताया जा रहा है. इधर मंगलवार को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह के विरोध में पटना में सुंदकांड किया गया. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रामचरितमानस पर विवादित बयान का विरोध किया गया है. कहा कि ऐसे मंत्री पर कार्रवाई होनी चाहिए. शिक्षा मंत्री के इस बयान को लेकर लोगों में भी आक्रोश बढ़ गया है.

Thumbnail imageशिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी

शिक्षा मंत्री के विवादित बयान को लेकर भाजपा आक्रमक है. BJP रामचरितमानस पर विवादित बयान को लेकर आंदोलन चलाने की तैयारी कर रही है. पार्टी की महिला मोर्चा ने पूरे बिहार में मंत्री का विरोध करने का फैसला लिया है. इसके लिए राज्य भर में महिला मोर्चा ने विरोध स्वरूप मंदिर में सुंदरकांड पाठ का फैसला लिया है. बिहार के तमाम जिलों में महिला मोर्चा की ओर से विरोध जारी है. मंत्री चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ महिलाओं में गुस्सा है. महिलाएं सुंदरकांड पाठ के जरिए विरोध जता रही हैं.

शिक्षा मंत्री माफी मांगे

महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं राजधानी पटना में उतरी हैं. वीर चंद पटेल पथ स्थित हनुमान मंदिर में महिलाओं ने विधिवत तौर पर सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दी है. महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने जानबूझकर हिंदू धर्म के खिलाफ तुष्टिकरण की राजनीति के तहत बयान दिया है. हम ऐसे बयान की तीखी भर्त्सना करते हैं. लाजवंती झा ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री माफी नहीं मांगते हैं तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading