मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर अमर सिनेमा चौक एजी हॉस्पिटल के पास ला’वारिस बैग मिलने से ह’ड़कंप मच गया। दरअसल ला’वारिस हालत में बैग देखकर स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना मिठनपुरा थाने को दी।
वहीं मिठनपुरा थाना मौके पर पहुंचकर बैग को खोल कर जांच पड़ताल की। इस दौरान बैग से कै’मरा लें’स बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन-चार घंटे से लावारिस हालत में रखा हुआ था।
अब कोई पूछताछ करने नहीं आया तब मिठनपुरा थाना को इसकी सूचना दी गई। मौके पर मिठनपुरा थाना के एएसआई अहमतुल्ला खान दलबल के साथ पहुंचे और बैंग की जांच पड़ताल की।
उन्होंने बताया कि जागरूक लोगों ने ला’वारिस बैग के बारे में तुरंत सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर बैग की जांच की गइ। बैग से कैमरा लेंस बरामद हुआ है।








