नालंदा : फुटबॉल मैदान में युवक का मिला श’व, ह’त्या या आ’त्महत्या?

नालंदा: बिहार के नालंदा के नगर थाना क्षेत्र सोगरा स्कूल के मैदान में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों के द्वारा एक युवक के शव को सोगरा स्कूल के मैदान से लगे फुटबॉल गोलपोस्ट के पोल के पास देखा गया. जिसके तुरंत बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बिहार थाना पुलिस को दी.

Thumbnail imageवार्ड पार्षद ने हत्या की जताई आशंका

घटना के संबंध में वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद मुन्ना लाल यादव ने कहा कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या कर शव को यहा रखा है. उन्होंने आगे कहा कि जिस जगह पर यह वारदात हुई है उस जगह पर जिला परिषद कार्यालय, डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय, सहकारिता कार्यालय, एसडीओ कार्यालय स्थित है. बावजूद अपराधियों ने बड़े ही आराम से इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीं मौके पर पहुंची बिहार थाना पुलिस की टीम ने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक की पहचान नहीं हो पाई है. यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सुबह में मॉर्निंग वॉक करने वालों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. फिल्हाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय उपेंद्र कुमार के रूप में की गई है. जो रहुई थाना क्षेत्र कायमपुर गांव निवासी महेंद्र यादव का पुत्र है. मृतक का पिता पूर्व विधायक सह राजद नेता का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading