एक तरफा प्यार में कि’शोरी की ह’त्या, सि’रफिरे आशिक ने मां को भी किया घा’यल

छपरा: जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. किशोरी ने एक लड़के के प्यार को ठुकराया तो सनकी प्रेमी  सुबह पांच बजे गलत इरादे से उसके घर में घुस गया और लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. लड़की के शोर मचाने पर उसकी मां वहां पहुंच गई.

एकतरफा प्यार में हुई हत्या, सनकी आशिक ने 20 साल की लड़की को मारा चाकू |  Murder in unrequited love, eccentric lover stabbed 20 year old girlछपरा में सिरफिरे आशिक ने की किशोरी की हत्या

मां के आनेम से सिरफिरा आशिक डर गया और दुष्कर्म में नाकाम होने पर किशोरी की निर्मम हत्या कर दी. वहीं उसकी मां पर भी चाकू से कई बार वार किया. किशोरी के परिजनों का कहना है कि गला काटकर निर्मम हत्या की गई है. चाकू से हमला किया गया था.

बोले परिजन- ‘एक तरफा प्यार में नाकाम होने पर मार डाला’

मामला मढ़ौरा गौरा ओपी का है. आरोपी पड़ोस का ही एक युवक है. साथ ही आरोपी युवक की किशोरी ममेरी बहन बतायी जाती है. हमले में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसकी मां की चाकू से कई बार वार किए जाने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है.

मां पीएमसीएच रेफर

चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. भीड़ देखकर सिरफिरा आशिक वहां से भाग निकला. खून से लथपथ मां को लोगों ने छपरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. लेकिन घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading