नावाडीह जंगल से 1000 लीटर दे’सी श’राब के साथ 5 त’स्कर गि’रफ्तार

नवादा: बिहार के नवादा में शारब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. नवादा के जंगलों और नदियों के किनारे शराब की बड़ी खेप का निर्माण और बिक्री का कार्य किया जा रहा है. हालांकि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए शराब माफियाओं के खिलाफ नवादा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने रजौली थाना क्षेत्र के क्षेत्र नावाडीह जंगल में छापेमारी कर 1000 लीटर देसी शराब के साथ 5 शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है.Thumbnail imageमौके से 9 बाइक जब्त

बता दें कि छापेमारी में शराब कारोबारियों के 9 बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर रजौली डीएसपी विक्रम सिहाग के नेतृत्व में की गई है. बताया जा रहा है कि शराब माफिया जंगल के रास्ते झारखंड से देसी शराब लाकर रजौली के जंगल में रखता था. जिसके बाद वहां से शराब का सप्लाई करता किया जाता था. इसी क्रम में रजौली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नावाडीह जंगल से शराब का तस्करी की जा रही है.

1000 लीटर देसी शराब जब्त

सूचना के आधार पर रजौली डीएसपी विक्रम सिहाग के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. जिसमें थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. छापेमारी के दौरान 1000 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है और 9 मोटरसाइकिल के साथ 5 शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सभी लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

बिहार में लगातार शराब तस्करी

बता दें कि वर्ष 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. बावजूद इसके राज्यभर में शराब तस्कर लगातार तस्करी में लगे रहते हैं. कई बार इनकी वजह से छपरा जहरीली शराब कांड जैसी घटनाएं भी हो रही है. सरकार इसपर नियंत्रण पाने की लगातार कोशिश करती है पर तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.