मारे सिक्सर के छह गोली छाती में रे…हाथ में पि’स्तौल और गोदी में श’राब रखने वाले रं’गबाज का रंगीन वीडियो वायरल

पटना : सोशल मीडिया के आने के बाद युवाओं को खुद को जल्दी वायरल और प्रसिद्ध करने की भूख बढ़ी है। इसी का परिणाम है कि बिहार सहित देश के अन्य हिस्सो से आये दिन आपत्तिजनक वीडियो सामने आते हैं। तस्वीरें भी आती हैं। इसी क्रम में राजधानी पटना से सटे मनेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गाना बज रहा है कि मारे सिक्सर के छह गोली छाती में रे। छाती में रे। इस गाने पर युवक पिस्तौल लहरा रहा है। फायर भी कर रहा है। उसके अलावा मंच पर दो और युवक हैं। नीचे से कोई वीडियो बना रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि एनबीटी ऑनलाइन नहीं करता है।

देसी कट्टा वाले रंगबाज

जानकारी के मुताबिक वीडियो पटना से सटे मनेर के महादेव स्थान का बताया जा रहा है। महादेव स्थान इलाके का रहने वाला रोहित कुमार सरेआम किसी डांस प्रोग्राम में अवैध हथियार लहरा रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद रोहित कुमार नाम का युवक फायरिंग करता भी दिख रहा है। उसके अलावा एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें युवक विदेशी शराब के बिखरे ट्रेटा पैक के साथ दिख रहा है। उसके साथ कई बीयर की बोतलें भी हैं। साथ में सिगरेट का पैकेट भी है। गले में गमछा और हाथ में पिस्तौल है। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

तस्वीरों में दिख रही पिस्तौल

दूसरी तस्वीर में युवक पिस्तौल के साथ दिख रहा है। उसके सामने दर्जनों कारतूस सजे दिख रहे हैं। उसने स्टाइल में अपनी तस्वीर खिंचाई है। ये तस्वीर सोशल मीडिया के अलावा लोगों को मोबाइल पर तैर रही है।

पुलिस कर रही कार्रवाई का दावा

कहा जा रहा है कि ये तस्वीर और वीडियो पुलिस की नजर में भी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। काले शर्ट में युवा अपने दोनों हाथों में देसी कट्टा लेकर लहरा रहा है। उसके बाद आराम से अपनी तस्वीर कैमरे में कैद करा रहा है। सामने एक युवक भी बैठा है, जिसका सिर्फ पैर दिख रहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.