सीवान में लू’टपाट के दौरान युवक को मा’री गो’ली, हा’लत गं’भीर

सीवान:बिहार के सीवान में युवक को गोली मारी गई है. दरौली थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जख्मी युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अच्छे इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान  में रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक गोलीबारी बीते देर रात में की गई है.

Thumbnail image

सीवान में गोलीबारी: दरअसल सिवान के आयानी गांव में युवक को गोली मारकर हत्या करने की साजिश थी. हालांकि युवक को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया है. युवक की पहचान चुमन ठाकुर के रूप में हुई है.

गोलीबारी की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार बताया जाता है कि अपराधियों ने आराम से लूट की वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद आराम से चलते बने. जिसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है. गोलीबारी के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गंभीरता से जांच करने में जुट गई है.

पहले भी हुई गोलीबारी

बता दें कि, पिछले साल रईस खान के ऊपर भी गोलीबारी की गई थी. उसी दौरान पुलिस ने तेजी से जांच पड़ताल करते हुए कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी भी की थी. इसके साथ ही कई और अपराधियों की खोजबीन करते हुए छापेमारी में लगी हुई थी. इतनी मुस्तैदी के बावजूद भी जिले में अपराधी बाज नहीं आ रहे और इन दिनों लगातार गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading