अपने ही पति को भी’ड़ से पि’टवाने लगी महिला, पुलिस पहुंची तो मा’मला जा’नकर सभी रह गए दं’ग

पटना : पटना सिविल कोर्ट के बाहर एक प्रतिष्ठित स्कूल के समीप बुधवार की दोपहर उस वक्त लोगों की भी’ड़ जमा हो गई, जब बच्चे के साथ जा रही एक महिला जो’र-जो’र से शो’र म’चाने लगी। एक युवक की ओर इशारा करते हुए वह ‘अ’पराधी से मेरे बच्चे को ब’चाओ’ कहकर चि’ल्लाने लगी।

मदद के लिए चि’ल्ला रही महिला को देख आसपास काफी संख्या में लोग जमा हो गए। भी’ड़ ने युवक को द’बोच लिया। जब तक वह कुछ कह पाता, तब तक भीड़ में शामिल कुछ लोग उसपर टू’ट पड़े। युवक पर एक के बाद एक त’माचे ज’ड़ दिए। इसके बाद पुलिस पहुंची तो मामला पति-पत्नी के बीच वि’वाद का निकला।

घ’टना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस युवक को लोग महिला के कहने पर पीट रहे थे, वह उसका पति है।पति-पत्नी के बीच तलाक के साथ बच्चे की जिम्मेदारी को लेकर परिवार न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। बुधवार को महिला इसी मामले की तारीख पर अपने बच्चे के साथ आई थी। इस बीच उसका पति भी पहुंच गया और बच्चे को आवाज लगाते हुए आगे बढ़ा। हालांकि, महिला बच्चे से उसे नहीं मिलने देना चाहती थी।

पति को पीछे-पीछे आते देख महिला ने कदमताल तेज कर दी, जिसके बाद पति लपक कर पत्नी की ओर बढ़ा और अपने बच्चे को रोक लिया। वह बच्चे से बातें करना चाह रहा था, लेकिन महिला ऐसा नहीं चाहती थी। इसके बाद महिला शोर मचाने लगी। लोगों को लगा कि युवक महिला को परेशान कर रहा है। मदद के लिए सभी तुरंत आ धमके और बिना पड़ताल किए युवक पर लप्पड़-थप्पड़ चलाने लगे।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। हंगामे की सूचना पर पीरबहोर थाने की पुलिस पहुंची तो मामला पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का निकला। युवक ने बताया कि वह बेटे से मिलने आया था और पत्नी उसे मिलने नहीं दे रही थी। थानाध्यक्ष सबीह उलहक ने बताया कि पति-पत्नी का मुकदमा सिविल कोर्ट में लंबित है। दोनों को हिदायत देकर थाने से छोड़ दिया गया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading