अ’तिक्रमण ह’टाने में पुलिस की ओर से प्र’शासनिक अ’धिकारियों को नहीं मिल सहयोग, होगी का’र्रवाई, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। अतिक्रमण हटाने में पुलिस की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग नहीं मिल रहा है। इसपर डीएम प्रणव कुमार ने कड़ी आपत्ति जतायी है। कहा कि अभियान में सहयोग नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

अभियान में सहयोग नहीं करने वाले या अनुपस्थित रहने वाले पुलिस अधिकारी को अतिक्रमण मामले में पार्टी बनाया जा सकता है। यह निर्देश दस जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित विकास समन्वय समिति की बैठक को लेकर जारी कार्यवाही पंजी में दी गई है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान से अनुपस्थित रहने वाले व सहयोग नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों के संबंध में एसडीएम जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजेंगे। जिले के सभी सीओ को अनुमंडल अधिकारी से समन्वय कर 15 दिनों के अंदर अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने का निर्देश दिया गया है।

जिला विकास समन्वय समिति की बैठक के दौरान लोक शिकायत निवारण अधिकारियों की ओर से अतिक्रमण मामले में कार्यवाही नहीं होने के संबंध में प्रमुखता से मामला उठाया गया था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अतिक्रमण मामले की सुनवाई के दौरान थानेदार उपस्थित नहीं होते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading